Prayagraj News : पहला स्लीपिंग पॉड्स प्रयागराज जंक्शन पर शुरू, मिलेगी कई सुविधा

UPT | स्लीपिंग पॉड

Jul 20, 2024 17:29

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में स्लीपिंग पॉड तैयार किया गया है। अब उसमें स्पेशल लाइट के साथ ही एसी की व्यवस्था है। इसका उद्घाटन किया गया। प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं।

Short Highlights
  • प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं।
  • उत्तर भारत के इस पहले स्लीपिंग पॉड में महिलाओं के लिए खास प्रबंध किए गए हैं।
  • चार कैटेगरी के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। इसमें सिंगल पैसेंजर के लिए 48 स्लीपिंग पॉड ऑरेंज कलर के बनाए गए हैं।
Prayagraj News : एनसीआर रेलवे का पहला स्लीपिंग पॉड्स प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हो गया। स्लीपिंग पॉड का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित करके किया गया। अब यह यात्रियों और जन सामान्य के लिए यह सेवा शुरू हो गई है। उत्तर भारत के इस पहले स्लीपिंग पॉड में महिलाओं के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। यहां महिलाओं के लिए भी अलग से पॉड बनाए गए हैं। 72 में से दस पिंक कलर के स्लीपिंग पॉड यहां महिलाओं के लिए ही आरक्षित रहेंगे।

प्रयागराज जंक्शन पर 72 स्लीपिंग पॉड तैयार
प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में पॉड तैयार किया गया है। अब उसमें स्पेशल लाइट के साथ ही एसी की व्यवस्था है। पहले इसका उद्घाटन 15 जून तक होना था, लेकिन तैयारी पूरी करने में समय लगने के बाद 19 जुलाई को किया गया। प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं।यहां अकेले रुकने वाले, कपल एवं फेमिली के लिए भी पॉड बनाए गए हैं। सभी को अलग-अलग कलर भी दिया गया है।अगर किसी को परिवार संग रुकना है तो यहां चार फैमिली स्लीपिंग पॉड येलो कलर के बनाए गए हैं। फैमिली पॉड में अटैच बॉथरूम की भी सुविधा रहेगी।



स्लीपिंग पॉड में मिलेगी कई सुविधा
प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में बने स्लीपिंग पॉड में रुकने वाले लोगों को एयर कंडीशंड केबिन के अंदर रुकने की सुविधा मिलेगी। वहां फ्री वाईफाई, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। यहां पर रुकने के साथ ही लोगों को खाने-पीने की सुविधा दिए जाने की भी तैयारी है। सिंगल और डबल पॉड में रुकने वालों के लिए कॉमन वाश रूम होगा। यात्रियों के सामान रखने के लिए लॉकर की भी सुविधा रहेगी।

Also Read