Prayagraj News : किराना व्यापारी ने पत्नी का मर्डर किया, पति पुलिस की गिरफ्त में, लेकिन...

UPT | मृतक शिखा की फोटो और मौके पर छानबीन करती पुलिस।

Jul 16, 2024 17:55

प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। ससुराल पक्ष...

Prayagraj News : प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। 

ये है पूरा मामला
शिवकुटी थाना क्षेत्र के बड़ी बगिया तेलियरगंज निवासी बांकेलाल की सबसे छोटी बेटी शिखा की शादी 28 मई 2023 को लूकरगंज निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। प्रमोद कुमार लुकरगंज में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। मृतका के भाई संदीप ने बताया कि 15 जुलाई को अलोपीबाग में शिखा की बड़ी बहन के यहां निमंत्रण था। निमंत्रण में प्रमोद शिखा को लेकर गया था। रात को लौटने के बाद पता नहीं क्या बात हुई कि सुबह थाने से फोन आया कि शिखा की मौत हो गई। जब सभी शिखा के ससुराल पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार थे।

हत्या का कारण नहीं बता रहा आरोपी
पुलिस ने प्रमोद को पकड़ रखा था। कमरे के अंदर शिखा बेड पर मृत पड़ी थी। उसके हाथ, पैर और सिर पर चोट के निशान थे। कमरे में हर तरफ उसकी चूड़ियां टूटीं हुईं बिखरी थीं। पुलिस प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रमोद ने यह नहीं बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की, उसके पीछे का कारण क्या था।

Also Read