प्रयागराज में स्पा सेंटर पर छापा : विदेशी महिला समेत 20 लोग देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार, 13 लड़कियां और 7 लड़के शामिल

UPT | प्रयागराज में स्पा सेंटर पर छापा।

Sep 01, 2024 02:43

प्रयागराज के एक स्पा सेंटर के खिलाफ देह व्यापार के आरोपों की जानकारी मिली है। एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने गैलेक्सी होटल में देर रात छापेमारी की। इस दौरान 20 लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया...

Short Highlights
  • स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में मिले 13 लड़कियां और 7 लड़के
  • हिरासत में लिए गए लोगों में युगांडा की एक विदेशी लड़की भी शामिल
  • लघु उद्योग विभाग से मिला हुआ था लाइसेंस
Prayagraj News : प्रयागराज के एक स्पा सेंटर के खिलाफ देह व्यापार के आरोपों की जानकारी मिली है। एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने गैलेक्सी होटल में देर रात छापेमारी की। इस दौरान 20 लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस देह व्यापार में एक युगांडा की महिला भी शामिल है, जिसके बारे में पुलिस विदेशी महिला से पूछताछ कर रही है।
विदेशी महिला भी देह व्यापार में शामिल संगम नगरी प्रयागराज में एक स्पा सेंटर के बहाने देह व्यापार के खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने स्पा सेंटर के भीतर कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इनमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। स्पा सेंटर से पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में 13 लड़कियों और 7 लड़कों को पकड़ा गया है।


कई आपत्ति जनक वस्तुएं बरामद पूरा मामला प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। यहां बस स्टैंड के बगल में स्थित गैलैक्सी होटल पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे इस स्पा सेंटर पर छापेमारी की। होटल में पुलिस की छापेमारी पड़ते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके अलावा स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर के गैलैक्सी होटल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम कई महीनो से संचालित किया जा रहा था, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

Also Read