प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता : माफिया अतीक का करीबी शमशाद हुआ गिरफ्तार, शाइस्ता का चलेगा पता, मिली लोकेशन

UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Aug 31, 2024 00:10

माफिया अतीक के खास गुर्गे शमशाद को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वही शमशाद है जो उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ देखा गया था।

Prayagraj News : प्रयागराज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें माफिया अतीक अहमद के गुर्गे शमशाद को पुलिस ने 4 देसी बमों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पकड़े जाने के बाद से पुलिस को ये आशा है कि शाइस्ता परवीन का सुराग भी हाथ लगेगा। पिछले साल हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद शमशाद माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। प्रयागराज के बेली गांव निवासी शमशाद को पुलिस ने मुंडेरा के पोंघट पुल के पास से गिरफ्तार किया है। शमशाद प्रयागराज और प्रतापगढ़ में छुप कर रह रहा था। 

माफिया अतीक के खास गुर्गे शमशाद को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वही शमशाद है जो उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ देखा गया था। इसके पकड़े जाने के बाद से पुलिस को ये आशा है कि शाइस्ता परवीन की लोकेशन ट्रेस हो सकती है। शमशाद को अतीक गैंग का बमबाज भी कहा जा सकता है। अतीक के करीबियों में इसका नाम जाना जाता रहा है। यही नहीं शमशाद गुड्डू मुस्लिम का भी करीबी माना जा रहा है। पुलिस इसके फोन कॉल रिकॉर्ड से जा जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

प्रयागराज पुलिस ने अतीक के करीबी बेली गांव निवासी शमशाद को मुंडेरा के पोंघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कांबिंग कर शमशाद को अपने कब्जे में लिया है। डीसीपी दीपक भूकर के मुताबिक इसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read