Saharanpur News : ब्रेन हेमरेज से सिविल कोर्ट के वकील की मौत, वॉशरूम जाते समय बेहोश होकर गिर पड़े

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 29, 2024 01:54

वकील साहब टॉयलेट में जा रहे थे कि ब्रेन हेमरेज होने से फर्श पर गिर गए। गिरने के दौरान उनके कान-नाक से खून निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Saharanpur News : नौतपा के चलते सहारनपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण सिविल कोर्ट के एक वकील को ब्रेन हेमरेज हो गया। वकील साहब टॉयलेट में जा रहे थे कि ब्रेन हेमरेज होने से फर्श पर गिर गए। गिरने के दौरान उनके कान-नाक से खून निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फर्श पर गिरते ही बेहोश हो गए
जानकारी के मुताबिक, सिविल कोर्ट के वकील अरशद जैदी दोपहर के समय अपने चैंबर में बैठे थे। उनका चैंबर टीन का बना हुआ है। ऊपर से पंखा चल रहा था। उनके चैंबर का टेम्प्रेचर काफी बढ़ गया। उनको अचानक से घबराहट हुई। वो चैंबर से बाहर निकलकर वॉशरूम में गए। जैसे ही वॉशरूम में गए तभी वो फर्श पर गिर गए। वो बेहोश हो गए। उनके कान-नाक से खून निकलने लगा। तभी वॉशरूम में कुछ ओर लोग थे। सभी ने शोर मचा दिया। तभी वकील आ गए। वकीलों ने उन्हें उठाया और जिला अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन भी जिला अस्पताल में है।

Also Read