Saharanpur News : पड़ोसी ने युवक को पहले शराब पिलाई, फिर उतारा मौत के घाट, 20 हजार देखते ही बदली नियत

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 02, 2024 23:29

हत्या से पहले शराब पार्टी किया था और दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के दौरान उसने शिव के पास रुपए देख लिए थे। इसके बाद उसकी नीयत बदल गई। उसने अपने लोअर के नाड़े से उसका गला घोट दिया था।

Saharanpur News : सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 मई को खेत में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है। वह संभलहेड़ी गांव का रहने वाला है। 20 हजार रुपए के लिए पड़ोसी ने उसकी हत्या की थी। हत्या से पहले शराब पार्टी किया था और दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के दौरान उसने शिव के पास रुपए देख लिए थे। इसके बाद उसकी नीयत बदल गई। उसने अपने लोअर के नाड़े से उसका गला घोट दिया था। उसके बाद शव को फेंककर मौके से फरार हो गया था।

मोबाइल से मिला था सुराग
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि थाना गागलहेड़ी के पाली घड़कोली मार्ग पर करीब दो हफ्ता पहले यानी 14 मई को एक अज्ञात शव खेत में मिला था। एक किसान ने खेत में जाते समय उसे सड़क किनारे पड़े देखा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करवाई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव के पास बस एक किपैड वाला मोबाइल मिला था। मोबाइल में सिम नहीं था, बस चिप थी। जिसमें गाने भरे थे।

पुलिस ने लावा कंपनी से किया संपर्क
मोबाइल लावा कंपनी का था। उसके बाद लावा कंपनी से संपर्क किया। फिर उस दुकान का पता किया। जहां से मोबाइल खरीदा था। मोबाइल कंपनी के अनुसार पुलिस यमुनानगर के बिलासपुर में एक मोबाइल शॉप पर पहुंची। मृतक की फोटो भी दिखाई। लेकिन वहां से कुछ पता नहीं चला। इसके बाद किसी ने बताया कि ये बिलासपुर में एक कोल्हू में काम करता है, उसका नाम शिब्बू है। इसके बाद पुलिस कोल्हू पर पहुंची।

CCTV से हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, कोल्हू मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि 14 मई को शिव कुमार हिसाब करके 20 हजार रुपए लेकर चला गया था। उसने गांव गांव का भी पता बता दिया। घर का पता मिलने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची। उससे पूछताछ में उसके बारे में पता चला। दोबारा से हरियाणा के यमुनानगर पहुंची। वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किया। पैसा मिलने के बाद शिव कुमार ने नए कपड़े और जूते खरीदे थे। पहले वो बिलासपुर से थ्री-व्हीलर में जगाधरी बस स्टैंड आया। पुलिस ने थ्री-व्हीलर चालक से पूछताछ की। उसने जगाधरी बस स्टैंड का छोड़ने की बात कही। पुलिस ने तार जोड़ती गई और जगाधरी में बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

200 रुपये में थ्री-व्हीलर किया
पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखती हुई। सहारनपुर में घंटाघर पहुंच गई। यहां भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शिब्बू बस से घंटाघर उतारा और उसने पहले देसी शराब ली और उसे पी। उसके बाद फिर से थ्री-व्हीलर में बैठ गया। वो देहरादून रोड के राणा स्टील पर उतर गया। वहां उसने शराब के ठेके से फिर शराब खरीदी। लेकिन वहां पर उसी के गांव का राजेश सैनी बैठा शराब पी रहा था। दोनों अक्सर शराब पीते थे। दोनों बैठकर शराब पी। शराब पीकर दोनों थ्री-व्हीलर में बैठकर कैलाशपुर आ गए। दोनों ने गांव पाली जाने के लिए 200 रुपये में थ्री-व्हीलर किया।

Also Read