Saharanpur News : शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर की पहचान अब इस नए नाम से होगी, यूपी कैबिनेट की बैठक में बदला नाम

UPT | Shakumbhari DeviUniversity Saharanpur

Jun 12, 2024 00:40

प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में बदले गए नाम के अनुसार अब सहारनपुर के शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का नाम शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय होगा।

Short Highlights
  • आज कैबिनेट की बैठक में बदले गए विवि के नाम
  • शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर से हटाया राज्य का नाम
  • प्रदेश के पांच विवि से हटाया गया राज्य का नाम 
Saharanpur News : आज मंगलवार को यूपी कैबिनेट ने प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के नामों में संशोधन पर सहमति दे दी है। इनमें सहारनपुर के शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का नाम भी बदला गया है। प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में बदले गए नाम के अनुसार अब सहारनपुर के शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का नाम शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय होगा। यूपी कैबिनेट के अनुसार नए राज्य विश्वविद्यालयों के नामों से अब राज्य शब्द को हटा दिया गया है।

मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर के नाम से जाना जाएगा
अब मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर को अब मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर के नाम से जाना जाएगा। इसी के साथ विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर से राज्य शब्द को हटाने को मंजूरी दी गई है।

उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को प्रमोट
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर करने के प्रस्ताव को सहमति दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा का विकास करने व यहां के छात्रों को अपने प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को प्रमोट किया जा रहा है। 

Also Read