लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में ईशा अरोड़ा की अदाओं ने ढाया कहर, वोटर बोले- माशाल्लाह...

UPT | यूपी में ईशा अरोड़ा की अदाओं ने ढाया कहर

Apr 19, 2024 17:03

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार (19 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान हो रहा है...

Saharanpur News : दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार (19 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें पीलीभीत, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, नगीना और रामपुर शामिल है। इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें सहारनपुर लोकसभा चुनाव में मतदान अधिकारी ईशा अरोड़ा की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। जिससे वो चर्चा में बनी हुईं हैं।

लोगों ने क्या कहा
लोगों का कहना है कि ईशा अरोड़ा के साथ-साथ सहारनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने वीडियो जारी कर ये संदेश दिया है कि इस तरह की फोटो से वोटिंग परसेंट पर असर पड़ेगा।

ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाना मकसद
मतदान अधिकारी ईशा अरोड़ा ने बताया कि चुनाव आयोग की व्यवस्था बहुत अच्छी है। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। महिला अधिकारियों के लिए सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के ज़माने में उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिलती है। लेकिन, उनका ध्यान अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने पर होता है।

कौन हैं ईशा अरोड़ा
बता दें कि ईशा अरोड़ा यूपी की सहारनपुर की रहने वाली हैं। जो SBI में कर्मचारी हैं। इस बार चुनाव में दूसरी बार उनकी ड्यूटी लगी है। ईशा अरोड़ा की ड्यूटी सहारनपुर लोकसभा चुनाव में गंगोह विधानसभा क्षेत्र के महंगी गांव लगी है। ईशा की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सुरक्षाकर्मियों से लेकर पोलिंग पार्टियों के कार्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। लोगों का कहना है कि ये कंगना रनौत की तरह लग रहीं हैं।

Also Read