यूपी से हैरान कर देने वाली खबर : पहले दोस्त के साथ करता रहा कुकर्म, फिर मेडिकल कॉलेज में ले जाकर करवा दिया लिंग परिवर्तन

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 20, 2024 23:58

मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का निवासी 20 वर्षीय युवक मुजफ्फरनगर की एक पेपर मिल में काम करता था। इसी मिल में गांव शोरम निवासी थाना शाहपुर का एक युवक बिजली फोरमैन के पद पर कार्यरत था। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे।

Short Highlights
  • मुजफ्फरनगर का मामला, मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ युवक, होश में आया तो लड़के से बन चुका था लड़की
  • भाकियू ने पीड़ित युवक के परिजनों के साथ किया प्रदर्शन 
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक अजीब मामला सामने आ रहा है। जिसमें एक दोस्त ने ही अपने दोस्त को धोखा दे दिया। पहले तो उसने अपने दोस्त के साथ कई सालों तक कुकर्म करता था। इसके बाद इसके बाद सर्जरी कराने के नाम पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका लिंग परिवर्तन कर दिया। युवक जब होश में आया तो वह लड़के से लड़की बन चुका था। इस मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर और पुलिसकर्मियों पर तमाम आरोप लगाए। पीड़ित परिवार के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिन भर चले हंगामे के बाद सीओ ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद रात करीब नौ बजे धरना समाप्त हो गया।

क्या है पूरा मामला
मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का निवासी 20 वर्षीय युवक मुजफ्फरनगर की एक पेपर मिल में काम करता था। इसी मिल में गांव शोरम निवासी थाना शाहपुर का एक युवक बिजली फोरमैन के पद पर कार्यरत था। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे। पिछले दो सालों से दोनों के बीच गहरी मित्रता चली आ रही थी। तभी से शोरम का आरोपी युवक आदर्श कालोनी स्थित कमरे पर युवक के साथ कुकर्म करता आ रहा था। आरोप है कि आरोपी ने पांच जून को पीड़ित युवक को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और छह जून को चिकित्सकों ने लिंग परिवर्तन के लिए उसका ऑपरेशन कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक का कहना है कि होश आने पर उसने अपने परिजनों को बताया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया।

भाकियू ने दिया धरना
बुधवार को पीड़ित परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान भाकियू के प्रदेश महामंत्री श्यामपाल चेयरमैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद नाराज भाकियू कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए। लगभग पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में सीओ रामाशीष यादव ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद रात करीब नौ बजे भाकियू का धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर नीरज बोपड़ा, अंकित राठी, रणधौल राठी, नीटू राठी व अहमद त्यागी मौजूद रहे।

पीड़ित ने लगाया कुकर्म का आरोप
मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ कुकर्म भी किया। उसके खाते से जबरन रुपये भी निकाल लिए। इतना ही नहीं गलत तरीके से उसका ऑपरेशन करा दिया गया। पीड़ित की ओर से मंसूरपुर थाने में तहरीर दी गई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने कुकर्म करते हुए वीडियो बना ली थी। उसे डराया गया। यही नहीं तंत्र-मंत्र भी किया गया।

दोस्त के साथ रहने पर अड़ा पीड़ित
लड़के से लड़की बना पीड़ित अब अपने दोस्त के साथ ही रहने की जिद पर अड़ा है। उसका कहना है कि उसे धोखा दिया गया है। उसे मेडिकल समस्या बताकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसको एनेस्थीसिया देकर उसका लिंग परिवर्तन कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि उसका दोस्त ही उसे यहां लेकर आया था। पीड़िता का कहना है कि ऐसी स्थिति में न तो उसे परिवार अपनाएगा और न ही समाज। अब उसके दोस्त को साथ रहना होगा

कानून के दायरे में किया आपरेशन 
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.कीर्ति गोस्वामी ने बताया कि कानून के दायरे में ही डॉ. रजा ने युवक का ऑपरेशन किया है। इसका साक्ष्य मेडिकल कॉलेज के पास हैं। ऑपरेशन से पहले दूसरे संस्थानों की मेडिकल टीम से युवक की काउंसिलिंग भी कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध है। कॉलेज की तरफ से हर नियम का पालन किया गया है। इस मामले में सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत ली जा रही है। मामले में जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

Also Read