सहारनपुर के डीएम-एसएसपी बदले : नए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

UPT | डीएम और एसएसपी ने कार्यभार संभाला।

Jun 26, 2024 23:13

मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कोषागार में जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार संभाला। पूर्व में वे जिलाधिकारी संभल, नगर आयुक्त मेरठ और मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ के पदों पर कार्यरत रहे हैं।

Saharanpur News : बुधवार को सहारनपुर जिले के प्रशासनिक और पुलिस प्रमुखों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। मनीष बंसल ने जिलाधिकारी और रोहित सिंह सजवान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद राज्य सरकार ने पुलिस और प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। माना जा रहा है कि सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार ने डीएम और एसएसपी बदल दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया
मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कोषागार में जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार संभाला। पूर्व में वे जिलाधिकारी संभल, नगर आयुक्त मेरठ और मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ के पदों पर कार्यरत रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बंसल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी कि शासन के निर्देशानुसार समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। जनता की शिकायतों के निवारण के लिए प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई होगी। उन्होंने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सहारनपुर के समग्र विकास पर भी जोर दिया।

मेरठ से आए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
इसी दिन, आईपीएस अधिकारी रोहित सिंह सजवान ने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। अपने कार्यभार ग्रहण के अवसर पर सजवान ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना होगा। हम जनता के साथ मिलकर एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार और समुदाय-केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया। रोहित सजवाण मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश कैडर में 2013 बैच के आईपीएस अफ़सर हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। बुधवार की दोपहर उन्होने पुलिस लाइन में कार्यभार ने किया है।

दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिले के समग्र विकास और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। उनके कार्यभार ग्रहण में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस नए नेतृत्व के साथ, सहारनपुर के नागरिक प्रशासन और पुलिस विभाग में नए जोश और कार्यकुशलता की उम्मीद कर रहे हैं। 

Also Read