बदलता उत्तर प्रदेश : सहारनपुर को जल्द ही मिलेगी नई टाउनशिप, किसानों ने दी सहमति

UPT | सहारनपुर विकास प्राधिकरण विकसित करेगा नई टाउनशिप।

Apr 30, 2024 02:55

सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने नई टाउनशिप के लिए करीब दो सौ किसानों से 52.2 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण का करार किया है। अधिकांश किसानों...

Short Highlights
  • चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगी कार्रवाई 
  • 52.2 हेक्टेयर भूमि के लिए दो सौ किसानों से अनुबंध
  • सहारनपुर विकास प्राधिकरण करेगा टाउनशिप विकसित
Saharanpur News : सहारनपुर को जल्द ही एक नई टाउनशिप मिलने जा रही है। इसके लिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद जल्द ही इस पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने नई टाउनशिप के लिए करीब दो सौ किसानों से 52.2 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण का करार किया है। अधिकांश किसानों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। 

लंबे समय से कोई कालोनी विकसित नहीं
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पास जमीन नहीं होने के कारण पिछले कई सालों से कोई नई काॅलोनी विकसित नहीं कर पा रहा था। वर्ष 1995 में गठन के बाद सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किया। इस योजना के बाद से अब तक सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने किसी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना
प्रदेश में जिन विकास प्राधिकरणों के पास अपना लैंड बैंक नहीं है या जीरो है। उनसे आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत भूमि अर्जन का प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद विकास प्राधिकरण ने बोर्ड की बैठक में दिल्ली रोड के गांव चुनैटी गाडा, सैदपुरा और बहलोलपुर की 52.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नई टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव पास किया है। इसके लिए प्राधिकरण भूमि के अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति बनाने में जुट गया है। 

किसानों को सर्किल रेट का चार गुना अधिक मुआवजा
नई टाउनशिप के लिए करीब दो सौ किसानों से भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। सहमति पत्र में भूमि की पूरी डिटेल और उसकी दरों का उल्लेख है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि नई टाउनशिप के लिए किसानों ने सहमति दी है। नई टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, प्लॉट, पार्क और नर्सिंग होम होंगे। इसके अलावा प्राईमरी, जूनियर और इंटर काॅलेज बनेंगे। 

Also Read