सहारनपुर से बड़ी खबर : छात्र की गोली मारकर हत्या, शनिवार से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम

UPT | मौके पर लगी भीड़ और जानकारी लेती पुलिस 

Apr 07, 2024 17:14

सहारनपुर जिले में शनिवार रात से लापता हुए एक युवक का गोली लगा शव रविवार सुबह निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई...

Saharanpur News : सहारनपुर जिले में शनिवार रात से लापता हुए एक युवक का गोली लगा शव रविवार सुबह निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। मृतक युवक की पहचान नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर जट निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

12वी कक्षा का छात्र था मृतक युवक
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गांव सहसपुर निवासी 18 वषीर्य आदित्य अपने परिवार के साथ रहता था। आदित्य नकुड़ के एक कालेज में 12वीं का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। बताया गया है कि आदित्य शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नही मिली। रविवार सुबह आदित्य का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर नवनिर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे के पास पड़ा मिला। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और मृतक युवक के परिजनों को दी। घटना की सूचना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।

युवक को लगी थी दो गोलियां
शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय और कोतवाल धर्मेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के सीने और कंधे में दो गोली लगी हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Also Read