हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट : ग्लोकल की प्रशासनिक व्यवस्था सरकार लेगी अपने हाथ में या फिर विद्यार्थियों को करेंगे दूसरे यूनिवर्सिटी में शिफ्ट? 

UPT | ग्लोकल यूनिवर्सिटी

Jun 15, 2024 09:20

ग्लोकल यूनिवर्सिटी के जब्त होने के बाद करीब चार हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सरकार ग्लोकल यूनिवर्सिटी प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में लेगी या फिर इन विद्यार्थियों को किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया जाएगा।

Saharanpur News : सहारनपुर में अवैध खनन के आरोपियों पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी की संपत्ति जब्त कर ली है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के जब्त होने के बाद करीब चार हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार ग्लोकल यूनिवर्सिटी प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में लेगी या फिर इन विद्यार्थियों को किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया जाएगा। इससे अगल ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि यूनिवर्सिटी के स्टाफ में भी बदलाव हो सकता है।

करीबन हजारों छात्रों के भविष्य पर सवाल
ग्लोकल विश्वविद्यालय में इस समय BBA, MBA, BCA, MCA, LLB, BAMS, BTech, MTech, BSc और MSc कोर्स चल रहे हैं। इसके अलावा बी-फार्मा, डी-फार्मा, एम-फार्मा, BA, MA, MBBS और पीएचडी समेत अन्य कोर्स भी हैं। यहां करीब चार हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इसमें स्थानीय के साथ-साथ बाहरी विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है। यहां तक कि नाइजीरियन विद्यार्थी भी यहां पर पढ़ते हैं।

स्टाफ की संख्या करीब 700
मौजूदा समय में यहां पर स्टाफ की संख्या करीब 700 है। इस स्थिति में उनके बदलाव की भी खबरें आ रही हैं। साथ ही इससे भी बड़ा सवाल है कि विद्यार्थियों के भविष्य का क्या फैसला होगा। जिले में इसके अलावा मां शाकंभरी विश्वविद्यालय और एक निजी विश्वविद्यालय है। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय अभी नया शुरू हुआ है। ऐसे में वहां पर इतने विद्यार्थियों को शिफ्ट करना संभव नहीं है। विद्यार्थियों और स्टाफ के भविष्य को देखते हुए सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी कोई नोटिस नहीं मिला है।

पहले भी जब्त हो चुकी है संपत्ति
ग्लोकल विश्वविद्यालय के मालिक हाजी इकबाल की संपत्ति सरकार ने पहले भी जब्त की थी। तब गैंगस्टर के मुकदमे में उसकी 506 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। इस बार ईडी ने उसकी यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग और 121 एकड़ जमीन जब्त की है। हाजी इकबाल फिलहाल फरार है और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है। माना जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते किसी अरब देश में जाकर छिप गया है। पुलिस ने उसके 4 बेटों को गिरफ्तार किया हुआ है।

Also Read