Jaunpur News : प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस पलटी, जानें कैसे हुआ हादसा...

UPT | हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।

Jul 03, 2024 12:00

थाना मुगर बादशाहपुर क्षेत्र में गांव कोदहूं नहर के पास मंगलवार की रात रोडवेज बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल...

Jaunpur News : थाना मुगर बादशाहपुर क्षेत्र में गांव कोदहूं नहर के पास मंगलवार की रात रोडवेज बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर और कंडक्टर पर नशे में होने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से गोरखपुर को जाने वाली रोडवेज बस मुगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोदहूं नहर में अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। मुगरा बादशाहपुर क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बस रुकी तो शिवम गुप्ता, जुनैद, अमन सिंह व अन्य यात्रियों ने कंडक्टर और ड्राइवर पर दारू पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। 

यात्रियों ने कंडक्टर को जिम्मेदार बताया
बस में सवार यात्रियों के अनुसार, बस की एक लाइट नहीं जल रही थी। मना करने के बावजूद बस को जबरदस्ती ले जाया गया। कंडक्टर की वजह से यह घटना हुई है। जिसमें पचराजी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मछलीशहर रेफर किया गया है। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को नहर से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला।

Also Read