UP IPS Transfer : चुनाव से पहले बदले गए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, UP ATS चीफ को मोदी के शहर की जिम्मेदारी

UPT | मुथा अशोक जैन

Mar 11, 2024 16:21

लोकसभा चुनाव से उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अफसरों के कामकाज में बदलाव किया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्‍नर मुथा अशोक जैन को उनके पद से हटा दिया गया है। मुथा अशोक को पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड का मुखिया बनाकर भेजा गया है। हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती का परचा लीक हुआ।

Short Highlights
  • नीलाब्जा चौधरी को ATS का ADG का पद दिया गया है। 
  • वाराणसी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।
Lucknow News : लोकसभा चुनाव से उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अफसरों के कामकाज में बदलाव किया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्‍नर मुथा अशोक जैन को उनके पद से हटा दिया गया है। मुथा अशोक को पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड का मुखिया बनाकर भेजा गया है। हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती का परचा लीक हुआ। जिसके बाद बोर्ड की हेड रेणुका मिश्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हटाया था। लोकसभा चुनाव के बाद यह भर्ती दोबारा करवाई जाएगी। लिहाजा, मुथा अशोक जैन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (UP ATS) के एडीजी मोहित अग्रवाल को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्‍नर बनाया गया है। नीलाब्जा चौधरी को एटीएस का एडीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हफ्ते पहले हुए थे कई अधिकारियों के तबादले
इस फेरबदल से पहले सरकार ने जनवरी के आखिरी दिनों में यूपी में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कई जिलों के एसपी को बदल दिया गया था। जिसमें संतोष कुमार मीना को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर का अपर पुलिस उपायुक्त का प्रभार दिया गया था। साथ ही कल्पना सक्सेना को गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त का पद दिया गया था। इससे पहले भी कई आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे।

पीएम का संसदीय क्षेत्र है वाराणसी
वाराणसी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले एक हफ्ते में चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक महीने में दो बार वाराणसी का दौरा किया है। इस लिहाज से इस फेरबदल को अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि यूपी एटीएस के मुखिया मोहित अग्रवाल की गिनती उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस अफसरों में होती है।

Also Read