लोकसभा चुनाव 2024 : पीएम पद को लेकर प्रियंका ने दिया बड़ा बयान, रामगोपाल का मायावती पर निशाना, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

पीएम पद को लेकर प्रियंका ने दिया बड़ा बयान, रामगोपाल का मायावती पर निशाना,  सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर
UPT | Loksabha Chunav News Bulletin

May 16, 2024 22:14

लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 01 जून तक चलेगा। पूरे देश में 07 चरणों में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश में भी 07 चरणों में चुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 04 जून को आएंगे। इस न्यूज़ बुलेटिन में पढ़ें रोजाना उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित खबरें...

May 16, 2024 22:14

प्रतापगढ़ में पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
प्रतापगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीआईसी ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते समय इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश में 5 सालों में 5 प्रधानमंत्री देगी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत थी। आज यह अर्थव्यवस्था पहले से कही ज्यादा अधिक है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रामगोपाल यादव का मायावती को लेकर बयान
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और  बहुजन समाज पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती भी इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी का बहुजन समाज पार्टी पर यह आरोप है कि वो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग कर रही है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ऊंचाहार विधानसभा में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली क्षेत्र का एक महान इतिहास रहा है। स्वतंत्रता का आंदोलन एक तरह से यहीं से मजबूत हुआ। क्योंकि यहां किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ एक आंदोलन किया था।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

वाराणसी से खारिज हुआ श्याम रंगीला का नामांकन 
वाराणसी सीट पर चुनावी माहौल गरमा गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सीट पर नॉमिनेशन भरने वाले 41 उम्मीदवारों में से 33 का नामांकन रद्द हो गया। अब मैदान में केवल 8 उम्मीदवार बचे हैं। हालांकि, अभी नाम वापस लेने का समय बचा हुआ है। इसके बाद अंतिम उम्मीदवारों के नाम सामने आएंगे। वाराणसी सीट पर नामांकन दाखिल करने वालों फेमस चेहरों में एक चेहरा कॉमेडियन श्याम रंगीला भी था। जिनका अब नामांकन भी खारिज हो गया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी की रैली, केजरीवाल पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे। हमीरपुर की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह रामकेश निषाद और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के कहने पर हमीरपुर आए। वह कौशाम्बी में जनसभा करके सीधे तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भदोही में मोदी बोले, 'मैं काशी वाला हूं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भदोही में विंध्यवासिनी मईया की जय और हर- हर महादेव से जनसभा को संबोधित करना शुरु किया। भदोही की जनता के संबोधित करते हुए कहा कि साथियों मैं काशी वाला हूं और काशी वालों के लिए तो भदोही अपना ही घर है। मुझे पक्का विश्वास है कि अगर मैं आपसे कुछ भी ना मांगू तो भी आप वोट देकर के भारी मतों के साथ यहां से कमल दिल्ली भेजने वाले हैं, लेकिन मैं आज आपके पास आया हूं आपका आशीर्वाद मांगने के लिए।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी के 'खटाखट' वाले बयान पर पीएम मोदी का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की लालगंज लोकसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के एक बयान को लेकर उन पर तंज भी कसा। आपको बता दें कि प्रतापगढ़ जिले में पड़ने वाली लालगंज लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। पीएम मोदी के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सपा को लगा बड़ा झटका, संस्थापक सदस्य रामहरि चौहान ने दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव के बीच सपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संस्थापक सदस्य रामहरि चौहान ने अचानक फैसला लेकर सबको चौंका दिया। बुधवार को रामहरि चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इस्तीफा देने की वजह बताई है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

निरहुआ ने अखिलेश और धर्मेंद्र को बताया भगौड़ा
उत्तर प्रदेश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो गए हैं। प्रदेश में आगामी 20 मई को पांचवें चरण के मतदान होने हैं। इस बीच पक्ष और विपक्ष में तकरार जारी है। पांचवे चरण के पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दोनों को भगोड़ा बताया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान,इंडिया गठबंधन चुनेगी प्रधानमंत्री
लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभर में चार चरणों का मतदान समाप्त हो गया है। 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है। जिसके लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी देशभर में प्रचार कर रही हैं। इसी बीच उनका एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन अपना प्रधानमंत्री चुनेगी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
 देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है और इस बीच सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी है। देश में सबसे ज्यादा सीटों वाला प्रदेश, उत्तर प्रदेश मोदी-योगी के लिए जहां नाक का सवाल बना है वहीं विपक्ष यूपी में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए दिन रात एक करे है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Also Read

कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

27 Jul 2024 09:09 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें