ब्रेकिंग

रायबरेली: तीन दिन की बारिश से 25% से अधिक धान बर्बाद, 1.60 लाख हेक्टेयर में रोपाई

आगई बारिश से उड़द और तिल की फसल भी प्रभावित हुईं; महराजगंज, बछरावां व हरचंदपुर जैसे ब्लॉक सबसे अधिक प्रभावित रहे।

रायबरेली: तीन दिन की बारिश से 25% से अधिक धान बर्बाद, 1.60 लाख हेक्टेयर में रोपाई
फोटो: अमर उजाला

रायबरेली। पिछले तीन दिन हुई बारिश और तेज हवा ने जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटाई के लिए तैयार कई खेतों में धान जमीन पर बिछ गया और जलभराव की वजह से दानों के काले पड़ने व फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

किसानों का अनुमान है कि धान की 25 फीसदी से अधिक फसल नुकसान में आ सकती है। जिले में इस बार कुल 1,60,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई हुई है। महराजगंज, बछरावां, हरचंदपुर, जगतपुर, ऊंचाहार और अमावां ब्लॉक में सबसे अधिक रोपाई की जाती है और यहीं सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है।

फसलों को हुआ व्यापक असर

महराजगंज तहसील के कुसुढ़ी सागरपुर गांव के किसान राज बहादुर, शिव किशोर और रामसमझ ने बताया कि उनकी धान की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ चुकी है और कई खेतों में पानी भी भर गया है। कुछ खेतों में फसल पक चुकी थी इसलिए नुकसान अधिक है।

धान के अलावा उड़द और तिल की फसलें भी प्रभावित हुईं हैं। किसानों ने कहा कि उड़द और तिल इस समय तैयार होने की अवस्था में थे, लेकिन खेतों में अधिक नमी और जलभराव से इन फसलों की गुणवत्ता और पैदावार घटने की आशंका है।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कहा कि जिले के कुछ हिस्सों में हवा और बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ है और नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। वे आगे बोले कि सर्वे के बाद मुआवजा दिलवाया जाएगा।

बारिश रुकने पर भी जलभराव की समस्या बनी रही। शहर के नया पुरवा, सोनिया नगर, गल्ला मंडी, आजाद नगर और फातिमा नगर में जलभराव बना रहा जिससे स्थानीय लोग आवागमन में दिक्कत झेल रहे हैं। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जलकल विभाग की टीमें मौके पर भेज कर पानी की निकासी करवा दी गई है।

अमावां ब्लॉक के गांवों में भी जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। प्रशासन ने सर्वे और निकासी का काम तेज कर दिया है ताकि फसलों को और अधिक नुकसान न हो और जलभराव से बचाव किया जा सके।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबररायबरेली: डंपर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर सोनू यादव की मौतरायबरेली: डंपर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर सोनू यादव की मौत
Alok Kumar

Alok Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।