Mathura News : श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे सीएम योगी, गीता का पाठ पढ़ा गए यूपी के मुख्यमंत्री...

UPT | राधा कृष्ण के दर्शन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

Aug 26, 2024 11:59

योगिराज की पावन धरा पर पधारे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने राधा-कृष्ण युगल जोड़ी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की और जन-जन को पर्यावरण का संदेश देते हुए मंदिर की...

Mathura News : योगिराज की पावन धरा पर पधारे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने राधा-कृष्ण युगल जोड़ी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की और जन-जन को पर्यावरण का संदेश देते हुए मंदिर की वाटिका में एक पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं।

गर्भ गृह जाकर किए भगवान के दर्शन
भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव को लेकर कान्हा की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश दुनिया से श्रद्धालु अजन्मे के जन्म के साक्षी बनने के लिये मथुरा पहुंचे हुए हैं।चारों ओर उल्लास देखने को मिल रहा है। इस बीच, भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में गर्भ गृह जाकर दर्शन किये। सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिये रोक दिया गया।

जीवन की संजीवनी है श्रीमद्भगवत गीता
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में पावन धरा पर पूर्ण अवतार लेकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का कार्य किया। उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता दी, जो संजीवनी है। उसमें जीवन का सार छिपा हुआ है। श्रीकृष्ण के दिखाएं मार्ग पर सभी देशवासियों को चलना होगा। सभी को मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना में अपना योगदान देना होगा।

Also Read