Mathura News : दुल्हन की तरह सजी कान्हा की नगरिया, यूपी के सीएम ने अफसरों को दिए ये निर्देश...

UPT | शहर के चौराहों पर सजावट।

Aug 26, 2024 17:08

नंद नंदन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली एवं क्रीड़ास्थली में उमड़ रहे हैं। हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। जिला एवं नगर निगम प्रशासन...

Mathura News : नंद नंदन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली एवं क्रीड़ास्थली में उमड़ रहे हैं। हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। जिला एवं नगर निगम प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। 

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम के साथ मनाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। इसके अंतर्गत धर्म नगरी वृंदावन को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया संवारा गया है। यहां के सभी प्रमुख तिराहा, चौराहा, मार्ग एवं सरकारी भवनों को रंग बिरंगी फसाड लाइटों से सजाया गया है। मथुरा शहर अन्तर्गत सभी चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जहां भारतीय संस्क्रति की लोक कलाओं की झलक हर चौराहे पर देखने को मिल रही है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से समूचे शहर को सजाया गया है। जन्मस्थान को जाने वाले मार्ग की मनमोहक सजावट देख श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।

यहां भी हुई सजावट
नगर निगम प्रशासन द्वारा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, रंगजी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास एवं परिक्रमा मार्ग में स्ट्रीट लाइट की विशेष व्यवस्था की गई है। चैतन्य विहार फ्लाई ओवर, पानी गांव यमुना पुल मथुरा मार्ग, छटीकरा मार्ग पर रंग बिरंगी एवं तिरंगा लाइट लगाई गई है, जो देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वहीं, तिराहा चौराहा पर एलईडी के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रसारण किया जा रहा है।

Also Read