Krishna Janmashtami : मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण का 5 क्विंटल पंचामृत से हुआ अभिषेक, फूलों की हुई बारिश

UPT | मथुरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी।

Aug 27, 2024 03:13

नटवर नागर के जन्मोत्सव के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने। अजन्मे के जन्म पर मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद हुआ, तो मानो ब्रज की लता-पता भी झूम उठीं। देवकीनंदन के जन्मोत्सव पर मानो ब्रज का कण-कण धन्य हो गया।

Mathura News : जन्माष्टमी पर मथुरा भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में रंग गया। जन्मस्थान में भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए। इससे पहले नंदलाल का 1008 कमल पुष्प से सहस्त्रार्चन हुआ। 10 लीटर गुलाब जल, 1000 किलो गुलाब के पुष्पों की बारिश की गई। तीर्थनगरी मथुरा में आनंद और उल्लास में डूबे भक्त, भूख प्यास को भूलकर आराध्य के जन्म की प्रतीक्षा में सोमवार मध्यरात्रि घड़ी की टिक-टिक करती सुइयों को व्याकुलता से निहार रहे थे। रात्रि 12 बजे घड़ी की दोनों सुइयों का संगम होते ही भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर ब्रज में कान्हा के जन्म का उद्घोष हो गया।
नटवर नागर के जन्मोत्सव के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने। अजन्मे के जन्म पर मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद हुआ, तो मानो ब्रज की लता-पता भी झूम उठीं। देवकीनंदन के जन्मोत्सव पर मानो ब्रज का कण-कण धन्य हो गया। गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला... और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। 

5 क्विंटल पंचामृत से किया गया अभिषेक
भगवान श्री कृष्ण की चल प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया। जहां कमल पुष्प पर विराजमान कान्हा का स्वर्ण मंडित कामधेनु गाय से दुग्धाभिषेक हुआ। 5 क्विंटल पंचामृत से महंत नृत्यगोपाल दास ने अभिषेक किया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...के उद्घोष से जन्मस्थान गूंज उठा। शृंगार आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की इस अद्भुत घड़ी पर भक्तों में उल्लास छा गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाड़े और घंटे-घड़ियाल गूंज उठे। झांझ-मजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि के बीच कान्हा के बधाई गीत गुंजायमान हो उठे। दर्शन का दौर 1:30 बजे तक चलता रहा। गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला... और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाड़े और घंटे-घड़ियाल गूंज उठे। 

सुबह 5 बजे कान्हा की मंगला आरती से जन्माष्टमी की शुरुआत हुई। जन्मभूमि को कारागार की तरह सजाया गया है। इससे पहले शाम को कान्हा के स्वागत में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति द्वारा नगर में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों के दर्शन कर भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। इसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मथुरा के यमुना घाटों पर श्री कृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव के अवसर पर 5251 दीप जलाए गए। यमुना के घाटों का नजारा दिवाली सा नजर आने लगा। सीएम योगी भी सुबह जन्मभूमि पहुंचे। पूजा-पाठ कर दान किया। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने गोवर्धन में पूजा की। कवि कुमार विश्वास भी मथुरा में हैं। उन्होंने रमण रेती की मिट्‌टी पर लोट लगाई। मान्यता है कि रमण रेती यमुना किनारे की वही जगह है, जहां बाल काल में भगवान कृष्ण रेती पर लेटते थे। 

Also Read