Mathura News : दीपों की रोशनी से जगमगा उठा यमुना के घाट, झिमिलाहट ने लोगों को अपनी ओर किया आकर्षित

UPT | यमुना घाटों पर झिलमिलाते दीप

Aug 26, 2024 23:10

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को दिव्य और अलौकिक बनाया जा रहा है। बृज तीर्थ विकास परिषद की ओर से यमुना के घाटों पर 5251 दीप जलाकर जगत के पालनहार का स्वागत किया...

Mathura News :  भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर सोमवार की रात यमुना के घाट दीपों से झिलमिला उठे। विश्राम घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर 5251 दीपों से रोशनी घाटों की आभा बिखेर रही थी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



लोगों ने 5251 दीप जलाए
इस बार ब्रज में भगवान श्री कृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जिला प्रशासन और आम लोगों के साथ इस महोत्सव को भव्यता और दिव्यता प्रदान की है। इसी प्रक्रिया में सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर यमुना के घाटों पर दीपदान किया गया। इसका हिस्सा बने लोगों ने 5251 दीप जलाए। इस से यमुना के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दूर से ही यमुना के घाटों की इस झिमिलाहट ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

5251वें जन्मोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने भी दीपदान किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान के 5251वें जन्मोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। इस बार जन्मोत्सव में बृजवासी ही नहीं बाहर से आए भक्तदान भी अपने को इस खास अवसर के लिए आनंदित महसूस कर रहे हैं। मथुरा ही भी वृंदावन में भी दीपदान किया गया है।

Also Read