मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी का मनाया त्योहार : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जश्ने जुलूस

UPT | जुलूस में लहराया गया तिरंगा झंडा

Sep 16, 2024 14:06

अलीगढ़ में ईद ए मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। यह मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान जुलूस निकाला गया, जिसमें तिरंगा झंडा भी लहराया गया।

Short Highlights
  • नगर निगम की तरफ से किया गया साफ - सफाई का इंजताम 
  • शांति व्यवस्था के लिए लगाई गई पुलिस फोर्स 
Aligarh news : अलीगढ़ में ईद ए मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। यह मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है, इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाने वाले इस त्यौहार की अपनी अहमियत है. इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसी दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न मनाते हैं, मिठाइयां बांटने के साथ ही जुलूस निकालते हैं। इस दौरान तिरंगा झंडा फहरा कर खुशी का इजहार किया गया।

नगर निगम की तरफ से किया गया साफ - सफाई का इंजताम 

कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद हफीज अब्बासी ने बताया कि पिछले साढ़े 14 सौ साल से मोहम्मद साहब की याद में यह मनाया जाता है। मोहम्मद साहब की याद में जुलूस निकाला जाता है। भुजपुरा में  पिछले 14 सालों से जुलूस निकाला जा रहा है। वहीं, नगर निगम की तरफ से साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की गई। बारिश होने के बाद भी अच्छी व्यवस्था की गई है। जुलूस भुजपुरा मरघट से लेकर भुजपुरा चौराहे तक और उसके बाद सासनी गेट की तरफ चला जाता है और आधा जुलूस नगला आशिक अली चौराहे से ठाकुर वाली गली पर मस्जिदों पर जाकर इसका समापन होता है।


शांति व्यवस्था के लिए लगाई गई पुलिस फोर्स 

मोहम्मद तसलीम रजा खान ने बताया कि हमारे पैगंबर आज की डेट में दुनिया में आए थे। इसलिए जश्ने जुलूस निकाला जाता है। मोहम्मद साहब ने दुनिया में अमन और शांति का पैगाम दिया। क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार ने बताया कि जुलूस निकालने से पहले आयोजकों से बात कर ली गई थी। जुलूस संयोजित तरीके से निकाला जा रहा है और इसको लेकर पुलिस व्यवस्था व पीएससी लगाई गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि जुलूस ठाकुर वाली गली से आगे दो पार्ट में बंट जाएगा, एक नगला आशिक अली की तरफ जाएगा और एक सासनी गेट चौराहे की तरफ जाएगा। 
 

Also Read