हाथरस से बड़ी खबर : संदिग्ध परिस्थितियों में सपा नेता की मौत, एक्सप्रेस वे पर मिला शव

फ़ाइल फोटो | बबलू उर्फ गुरमुख चौधरी

Jun 11, 2024 21:49

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सहपऊ क्षेत्र के गांव जलेसर रोड पर हुए गोलीकांड में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुप्पेंद्र की हत्या हुई थी। मृतक सपा नेता को उस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था।

Hathras News : जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव अरौठा निवासी सपा नेता बबलू उर्फ गुरमुख चौधरी (28 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार कुशल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गांव जागमपुर गुड़सौली के पास थाना बल्देव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर मिला है। बल्देव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सहपऊ क्षेत्र के गांव जलेसर रोड पर हुए गोलीकांड में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुप्पेंद्र की हत्या हुई थी। मृतक सपा नेता को उस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। वह कुछ दिन तक वह इस मामले में जेल भी बंद रहे थे। उनके परिजनों बताया कि वह 10 जून को घर से आलू के व्यापार के सिलसिले में जाने की कहकर गए थे। अब उनका शव यमुना एक्सप्रेस वे पर मिला है। शव आने पर घर में चीख-पुकार मच गई। 11 जून शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read