Kasganj News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

UPT | रोते बिखलते लोग

Jul 24, 2024 17:59

जनपद कासगंज में एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं विवाहिता के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया....

Kasganj News : जनपद कासगंज में एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं विवाहिता के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें, ये पूरा मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला समस का है। जहां एक विवाहिता की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक विवाहिता का नाम गुलाब श्री था। विवाहिता की उम्र 27 वर्ष थी। वह मंडनपुर गांव की रहने वाली थी और उसका विवाह बीते दो साल पूर्व कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला समस के रहने वाले होडल सिंह से हुआ था। नगला समस में आज विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। आनन फानन में विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने फांसी के फंदे से उतारकर कासगंज अशोक नगर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
 घटना की सूचना स्थानीय निवासियों ने विवाहिता के परिवार वालों और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मृतक विवाहिता के परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची।  जंहा पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। और पुलिस और फोरेंसिक टीम विवाहिता की मौत के मामले की जांच कर रही है। 

हत्या करने का लगाया आरोप
मृतिका के भाई गिरीश ने बताया कि शादी के बाद गुलाब श्री को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। उसके साथ दहेज़ लाने के लिए मारपीट करते थे। इससे पहले भी मारपीट करके ससुराल वालों ने उनकी बहन को मायके भेज दिया था। मृतका के भाई ने बहन की ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए उसकी हत्या करके शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

Also Read