Hathras News : लाफ्टर शो में मेघना नायडू ने बिखेरा जलवा, बेकाबू भीड़ को पुलिस ऐसे संभाला...

UPT | कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं मेघना नायडू।

Sep 16, 2024 22:51

यूपी के हाथरस जिले में मेला श्री दाऊजी जी महाराज पंडाल में लाफ्टर शो का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर कलाकार मेघना नायडू ने डांस की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लाफ्टर...

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले में मेला श्री दाऊजी जी महाराज पंडाल में लाफ्टर शो का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर कलाकार मेघना नायडू ने डांस की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लाफ्टर शो कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व विधायक पप्पू भारतोल, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने संयुक्त रूप से किया।

पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
कार्यक्रम के संयोजक विकास भारद्वाज ने अतिथियों का फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। संचालन अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। लाफ्टर शो में सिने अभिनेत्री मेघना नायडू ने कई गानों पर अपनी प्रस्तुति दी, तो भीड़ बेकाबू हो गई। दर्शक उनके डांस के दीवाने नजर आए। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मेघना के साथ दर्शक भी नाचे
मेघना नायडू ने कई गानों पर डांस किया तो दर्शक भी साथ में जमकर डांस करने लगे। इसके अलावा हरियाणवी डांसर शिवा चौधरी ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एंकरिंग वर्षा शर्मा ने की। इस मौके पर पंकज मस्ताना, राजीव चौधरी ने दर्शकों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया। हास्य कलाकार बीएस अलबेला, दीपक सैनी ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

भोर तक चला कार्यक्रम
लाफ्टर शो में कई बार कार्यक्रम स्थल पर अंदर प्रवेश करने के लिए लोगों की पुलिस से भी झड़प हुई, लेकिन पुलिस ने इस दौरान सख्ती बरती। भोर की पहली किरण तक हजारों दर्शक कार्यक्रम में मौजूद रहे और इसका लुफ्त उठाते रहे।

Also Read