Big Accident in Ayodhya : सरयू में नहाने गए 6 बच्चे डूबे, तीन की मौत, दो की तलाश जारी

UPT | Breaking News

Mar 10, 2024 11:50

अयोध्या में रविवार को सरयू नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए हैं। इनमें से तीन की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर है। बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है। घटना गुप्तार घाट पर हुई है।

Ayodhya News : अयोध्या Ayodhya) के गुप्तार घाट पर सरयू नदी (Saryu River) के किनारे रविवार को एक दुखद हादसा हुआ है। यहां सरयू नदी में नहाते समय 6 बच्चे डूब गए थे। इनमें तीन की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर है। दो बच्चों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। गोताखोर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। 
 
कानपुर के रहने वाले हैं सभी बच्चे सभी बच्चे कानपुर के बर्रा आई ब्लॉक इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बच्चे एक ही मोहल्ले से गए हुए थे। बच्चों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। 

Also Read