पूर्व सांसद लल्लू सिंह विपक्ष पर बरसे : कहा-अयोध्या का वैभवशाली व विकसित होना विपक्ष को कभी अच्छा नहीं लगा

UPT | पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पत्रकारों को संबोधित किया।

Jul 30, 2024 20:35

विपक्ष ने कभी सकारात्मक राजनीति नहीं की। केवल गुमराह करने की राजनीति को अपना आधार बनाते हुए जनता के सामने गलत आंकड़े प्रस्तुत किए...

Short Highlights
  • पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पूर्व सांसद ने गिनाईं उपलब्धियां
  • विपक्ष की साजिश का जवाब जनता के बीच कार्यो व विकास की गतिशीलता से देने की तैयारी
  • पीएम मोदी और सीएम योगी के विजन पर सज संवर रहा अयोध्या धाम

Ayodhya News : विपक्ष ने कभी सकारात्मक राजनीति नहीं की। केवल गुमराह करने की राजनीति को अपना आधार बनाते हुए जनता के सामने गलत आंकड़े प्रस्तुत किए। अयोध्या का वैभवशाली व विकसित होना कभी विपक्ष को अच्छा नहीं लगा। विकास के पथ गतिशील अयोध्या के मार्ग पर हमेशा रुकावटे लाने का कार्य विपक्ष ने किया। विपक्ष की इस साजिश का जवाब जनता के बीच किये कार्यो व विकास को लगातार गतिशील बनाते हुए दिया जाएगा। विकास की कोई परियोजना की गति को मंद नहीं पड़ने दिया जाएगा। सभी परियोजनाएं अपने समय पर पूर्ण होंगी व जनता को समर्पित की जाएगी। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, यहां के संत व जनता की अपेक्षाओं को लगातार आगे पहुंचाया जाएगा। जिससे अयोध्या के विकास में सभी के सुझावों को सम्मलित होने का सिलसिला थमने न पाए। यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद लल्लू सिंह का। वे मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या को विकसित शहरों में एक बनाने की परिकल्पना साकार 
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मागदर्शन में अयोध्या को देश के विकसित शहरों में एक बनाने परिकल्पना को साकार स्वरुप दिया गया है। 2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या को उसके वृहद स्वरुप में लाने के संकल्पों को लेकर रणनीति तैयार की गई। अयोध्या के स्वरुप को लोग जानते थे। लेकिन उसकी सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी के बारे में श्रद्धालु व लोग परिचित नहीं थे। जिसको लेकर दिल्ली में 2019 में अयोध्या पर्व के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इसको प्रसारित किया गया। जिसका परिणाम आज अयोध्या के सर्वांगीण विकास के रुप में जनता के सामने आया।

उन्होंने बताया कि 2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या में राममंदिर निर्माण होने को लेकर पयर्टन सुविधाओं के विकास पर कार्य करना शुरू कर दिया गया। जिसमें वृहद स्तर पर जिले के बुद्धजीवियों, संतो व आम जनता से सुझाव लिए गये। जिसके बाद विकास की वृहद रणनीति तैयार की गई। 2015 में अयोध्या से सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी ने शिलान्यास किया। 2016 में तत्कालीन पयर्टन व संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के द्वारा विकास की 133 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी वर्ष अयोध्या से जगदीशपुर फोरलेन का शिलान्यास, तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा अयोध्या बाराबंकी जफराबाद रेलवे लाईन का दोहरीकरण, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण समेत रेलवे की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह परियोजनाएं अयोध्या के विकास की महज एक शुरुआत थी। जो आने वाले समय में वृहद स्वरुप लेती गयी। जनता के सुझावों के आधार पर 2014 में विकास की डाली गई नींव आज एक इमारत का स्वरुप ले चुकी है।

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्य 

  • अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन प्रथम फेज-241 करोड़
  • द्वितीय फेज-480 करोड़
  • महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा-1175 करोड़
  • राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अयोध्या-245 करोड़
  • अयोध्या में ट्रामा सेंटर का निर्माण- 33.10 करोड़
  • अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन मार्ग का निर्माण-1530 करोड़
  • क्रासिंग संख्या- 105 सूर्यकुंड, 107 दर्शननगर, 108 A अयोध्या दर्शननगर मार्ग, 108 AC पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, 111 टेढ़ी बाजार, 112 बड़ी बुआ, 118 लालबाग, 121 मोदहा तथा 156 दरियाबाद पर रेल उपरिगामी सेतु (ROB) का निर्माण- 725.61 करोड़
  • CPET (सीपेट कॉलेज) का निर्माण- प्रथम फेज 39.60 करोड़ आदि तमाम विकास कार्य हुए हैं

Also Read