Ballia News : जलशक्ति मंत्री ने नदी किनारे हुए बाढ़ निरोधक कार्यो का किया निरीक्षण 

UPT | निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री

Jul 24, 2024 23:42

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को सरयू नदी किनारे चांदपुर डीएसपी हेड पर मां सरयू नदी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंत्री ने मां सरयू से लोगों की रक्षा की प्रार्थना की। इसके अलावा...

Ballia News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को सरयू नदी किनारे चांदपुर डीएसपी हेड पर मां सरयू नदी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंत्री ने मां सरयू से लोगों की रक्षा की प्रार्थना की। इसके अलावा उन्होंने महाराजपुर गांव के पास सरयू नदी किनारे कराए गए बाढ़ निरोधक कार्यो का भी निरीक्षण किया।

परियोजनाओं के बारे में अधीक्षण अभियंता से ली जानकारी
जलशक्ति मंत्री ने महाराजपुर में पूर्ण हो चुकी दो परियोजनाओं के बारे में अधीक्षण अभियंता संजय मिश्रा से जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर बाढ़ को लेकर हमारी 338 बाढ़ निरोधक परियोजनाएं चल रही हैं। सभी परियोजनाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। जहां-जहां हमारी परियोजनाएं बनी है, वहां भयंकर बाढ़ आ जाए तो भी हम उस गांव को इस बार सुरक्षित रख लेंगे तथा वहां कटान नहीं हो पाएगा।

बलिया में चल रही लगभग 12 परियोजनाएं 
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि बलिया में भी लगभग 12 परियोजनाएं चल रही हैं। गंगा, सरयू व टोंस नदी पर कई परियोजनाएं चल रही हैं और पूर्ण भी हो चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण -पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह, ज़िलाध्यक्ष संजय यादव, मुख्य अभियंता श्रीधर प्रसाद व विकास सिंह पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, जय प्रकाश साहू, अजय सिंह, मिथिलेश तिवारी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Also Read