सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत : तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की बाइक में मारी टक्कर

UPT | आजमगढ़।

Sep 03, 2024 19:37

जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह का रहने वाले होमगार्ड रामबदन यादव ( 44 वर्ष) पुत्र राम आधार यादव अपनी बाइक से ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे।

Azamgarh News : जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह का रहने वाले होमगार्ड रामबदन यादव ( 44 वर्ष) पुत्र राम आधार यादव अपनी बाइक से ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। उसी दौरान बिंद्रा बाजार की तरफ से ऑटो रिक्शा जा रहा था। इस दौरान टक्कर लगते ही होमगार्ड ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इस कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर आस-पास के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। तब तक ट्रक चालकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को घटनास्थल से कुछ दूरी पर कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Also Read