Bareilly News :  ईद-उल-अजहा कल, खुले में कुर्बानी न करने की हिदायत, जानें मस्जिदों में नमाज का समय...

UPT | फोटो

Jun 16, 2024 19:25

शहर की ईदगाह से लेकर मस्जिदों में ईद-उल-अजहा का नमाज का वक्त तय हो गया है। शहर में सुबह 5.40 बजे नमाज शुरू होगी। यह सुबह 10.30 बजे तक चलेगी। मगर, शहर की बाकरगंज ईदगाह में 10 बजे...

Bareilly News : ईद-उल-अजहा (बकरीद) कल यानी सोमवार को है। मगर, शहर की ईदगाह से लेकर मस्जिदों में ईद-उल-अजहा का नमाज का वक्त तय हो गया है। शहर में सुबह 5.40 बजे नमाज शुरू होगी। यह सुबह 10.30 बजे तक चलेगी। मगर, शहर की बाकरगंज ईदगाह में 10 बजे नमाज अदा की जाएगी। सुबह 5.40 बजे शहर की बाजार संदल खान की दरगाह वली मियां पर नमाज होगी। इसके बाद 5.45 पर रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, ज़खीरे की दुलिया वाली मस्जिद, साहूकारा की अनार वाली मस्जिद, सुबह 6 बजे कांकर टोला की छह मीनार मस्जिद, कुतुबखाना मस्जिद, आनंद विहार की कोड़ा शाह मस्जिद, 6.15 बजे कांकर टोला की नूरानी मस्जिद, सुबह 6.30 किला थाना की शाही मस्जिद, बालजती की गुरुड़ वाली मस्जिद, चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद, बाजार संदल खान की नूरे इलाही मस्जिद, फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, कटरा मानराय की यतीम खाना मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद में नमाज होगी।

सुबह सात बजे यहां अदा होगी नमाज
सुबह 7 बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, गुलाब नगर की फूलशाह मस्जिद, जगतपुर की गुलशने बगदाद मस्जिद, पुराना शहर की काज़ी टोला मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, मलूकपुर की पूर्वियान मस्जिद, कांकर टोला की जहान खां मस्जिद, छावनी अशरफ खान की घेर वाली मस्जिद, गढ़ी चौकी की छोटी मस्जिद, गड़ैया की हाशमी मस्जिद, एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद, लीची बाग की फ़ैजाने मदीना मस्जिद, बानखाना की एक मीनार मस्जिद, खन्नु मोहल्ला की अबू बक्र मस्जिद, आनंद बिहार कॉलोनी मस्जिद, शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद, सुबह 7.15 बजे ब्रह्मपुरा की सय्यदों वाली मस्जिद, बानखाना की अब्दुल्ला मस्जिद, 7.30 बजे जसोली की पीराशाह मस्जिद, आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद, पुराना शहर की दावते इस्लामी मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद, कांकर टोला की खरदियान मस्जिद, पंजाब पुरा की इब्राहीम सेठ मस्जिद, जखीरा की छप्पर वाली मस्जिद, 7.45 बजे खानकाहे वामिकिया में नमाज अदा होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे चौकी चौराहा मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, आजम नगर की जामुन वाली मस्जिद, रेती की नक्षबंदियान मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आज़म हिंद, आजम नगर जोगियान की एक मीनार मस्जिद, फूटा दरवाज़ा की गलीशमशुद्दीन मस्जिद, और बिहार मान नगला ईदगाह में नमाज होगी।

सुबह सवा आठ बजे यहां अदा होगी नमाज
8.15 बजे सुभाष नगर की साबरी मस्जिद, कुतुबखाना गली मनिहारान की क़ादरी मस्जिद, 8.30 बजे गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां, आजम नगर की हाजी मसीत उल्लाह मस्जिद, गड़ैया की नूरी मस्जिद, मलूकपुर की शेर खान मस्जिद, बजरिया पूरनमल की बादशाह मस्जिद, सुबह 9.00 बजे ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया, किला की जामा मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली, सिविल लाइन्स की दरगाह नासिर मियां नौमहला मस्जिद, कुतुबखाना गली नबावान जन्नत मस्जिद, और 10 बजे बाकरगंज ईदगाह, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद में नमाज अदा कर सकते हैं। मगर, सबसे अंत में 10.30 बजे दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।

कुर्बानी के फोटो और वीडियो से बचने की सलाह
इस्लाम में शरई मालदार मुसलमान पर कुर्बानी फर्ज है। कुर्बानी के समय फोटो और वीडियो न बनाएं। कुर्बानी में दिखावे से बचना चाहिए। जानवरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न करें। जानवरों की कुर्बानी खुली जगह में न करने के साथ ही खून नालियों में न बहाएं। 

कुर्बानी के बाद गड्ढों में दबाएं अपशिष्ट
कुर्बानी के बाद उसके अपशिष्ट पदार्थ किसी गड्ढे दफन कर दें। कोई ऐसा कार्य नहीं करे, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। दरगाह आला हजरत के नासिर कुरेशी कहते हैं कि इस्लाम में कुर्बानी का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसका करना हर साहिबे निसाब मुसलमान पर फर्ज है। इसलिए जिस पर कुर्बानी फर्ज है, उसे हर हाल में इसको करना चाहिए।

Also Read