155 सहायता समूहों को दिया 2.32 करोड़ का चेक : गोंडा में 6894 लखपति और 770 सीआरपी लखपति दीदी सम्मानित

UPT | गोंडा की लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Aug 25, 2024 18:48

गोंडा की 42,000 लखपति दीदियों में से 6,894 लखपति दीदियों और 770 सीआरपी लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 7,664 महिलाओं को इस कार्यक्रम के तहत जोड़कर उन्हें लखपति दीदी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Gonda News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां महाराष्ट्र के जलगांव में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम का शुभारंभ कर 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं गोंडा जिले में भी इस महाअभियान की गूंज सुनाई दी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने 155 स्वयं सहायता समूहों को 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की निवेश निधि का चेक सौंपा।

प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
इस पहल के जरिए गोंडा की 42,000 लखपति दीदियों में से 6,894 लखपति दीदियों और 770 सीआरपी लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 7,664 महिलाओं को इस कार्यक्रम के तहत जोड़कर उन्हें लखपति दीदी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश कर रहीं
ये लखपति दीदी अब गांव-गांव जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। स्वयं के बनाए उत्पादों को बाजार में बेचकर न केवल अपनी आजीविका कमा रही हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश कर रही हैं। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इन महिलाओं को रोजगार के लिए अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा, आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न केवल खुद सशक्त हो रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने भी इस अवसर पर बताया कि स्वयं सहायता समूहों और अन्य माध्यमों से जुड़कर ये महिलाएं अपने लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं। सरकार की ओर से इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Also Read