Gonda News : मूसलाधार बारिश से चिपचिपी गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले, लेकिन...

UPT | गोंडा में मूसलाधार बारिश

Aug 27, 2024 01:29

गोंडा में बीते तीन दिनों से लगातार भीषण गर्मी हो रही थी। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, सोमवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को...

Gonda News : गोंडा में बीते तीन दिनों से लगातार भीषण गर्मी हो रही थी। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, सोमवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान की तरह है। 

त्योहार की तैयारियों में खलल
बरसात से किसानों की फसलों को भी काफी फायदा हो रहा है। एक तरफ बिजली न मिलने से किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे, तो वहीं बारिश होने से अब किसानों को अपने खेतों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। ये बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। फसलों की अच्छी पैदावार के लिए बारिश की आवश्यकता थी। मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी की कमी पूरी हो गई है। जिससे धान और अन्य फसलों को काफी फायदा हुआ है। हालांकि बारिश ने जन्माष्टमी की तैयारियों को भी प्रभावित किया है। इस पर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। लेकिन, बारिश की वजह से कई आयोजनों में रुकावट आई है। सड़कों पर पानी भरने और आवागमन की समस्या उत्पन्न होने के कारण पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं में बाधा आई है। कई स्थानों पर पंडालों और सजावट को नुकसान हुआ है।

अन्य जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर समेत 40 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Also Read