Mainpuri News: उधार रुपए मांगने पर भड़का दुकानदार, महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 09, 2024 19:41

मैनपुरी में उधारी के रुपए मांगने पर युवक ने महिला को पेट्रोल डाल कर जला दिया। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। मंगलवार दोपहर एक महिला मोबाइल शॉप पर अपने उधार रुपए मांगने गई थी। इस बात पर दुकान भड़क गया। उसने पर महिला पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

करहल थाना क्षेत्र स्थित नगला दौलत गांव निवासी संजीव चौहान की पत्नी दीपा चौहान (32) प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। ज्योति तिराहे के पास एक मोबाइल शॉप है। जानकारी के मुताबिक मोबाइल शॉप संचालक ने दीपा से 80 हजार रुपए उधार लिए थे। उधारी मांगने पर वह टालमटोल कर रहा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार
दीपा मंगलवार दोपहर उधारी के रुपए मांगने के लिए गई थी। इसी दौरान युवक और दीपा के बीच झड़प हो गई। इसी आवेश में आकर युवक ने दीपा पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी।

आरोपी पर एफआईआर दर्ज
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  महिला के पति ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

Also Read