Kanpur News : तीन लड़कों ने किशोरी को अगवा कर किया गैंग रेप, जानें कैसे हुई सनसनीखेज वारदात 

UPT | तीन लड़कों ने किशोरी को अगवा कर किया गैंग रेप।

Jul 10, 2024 11:39

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरी के अपहरण और गैंग रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटी किशोरी ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद...

Kanpur News : कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरी के अपहरण और गैंग रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटी किशोरी ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मां ने महाराजपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ऐसे दी वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक किशोरी अपनी बहन के घर आए थी। वह शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन किशोरों ने उसका अपहरण कर लिया और उन्नाव ले गए। वहां जाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से बदहवास किशोरी को आरोपी छोड़कर भाग निकले। इधर, बेटी के गायब होने पर परिजन गांव में तलाश शुरू की। बेटी के गायब होने की सूचना पर गांव मे हड़कंप मच गया। इसी बीच, किसी तरह किशोरी ने फोन द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

ये है पूरा मामला
महाराजपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की। पुलिस ने बाइक के नंबर से अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बेटी अपनी बहन के यहां गई हुई थी। शाम को वह शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। उसी समय बाइक सवार तीन किशोरों ने किशोरी को अगवा कर लिया तथा उन्नाव ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया तथा किशोरी को छोड़कर भाग निकले। इधर, शौच गई किशोरी जब घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए और गांव में इधर-उधर तलाश की। किशोरी ने किसी तरह मोबाइल फोन द्वारा परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने अपहरण करते समय बाइक का नंबर याद कर किया था। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस
इस सम्बंध में महाराजपुर थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी हिरासत में हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read