Lucknow News : नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, इस वजह से नहीं आई चुनाव की नौबत

UPT | मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य

Jul 15, 2024 16:54

महापौर सुषम खर्कवाल ने नगर निगम सदन में हुये कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में निर्विरोध चुने गये कार्यकारिणी सदस्यों में भाजपा के केएन सिंह, गौरी सांवरिया, चरनजीत गांधी, भृगुनाथ शुक्ला, अनुराग मिश्रा और सपा की शबा एहसन को माला पहनाकर बधाई दी।

Lucknow News : लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के छह रिक्त पदों पर भाजपा के पांच और समाजवादी पार्टी के एक उम्मीदवार को सोमवार को निर्विरोध चुन लिया गया। कांग्रेस के अपना प्रत्याशी नहीं उतारने के फैसले के बाद ये तय हो गया था कि सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। भाजपा से पांच और सपा से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। 

14 जून को रिटयर किए गए थे छह सदस्य
नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य 14 जून को लाटरी डालकर रिटायर किए गए थे। इसके बाद इन रिक्त पदों पर चुनाव तय किया गा। जो छह सदस्य रिटायर हुए थे, उनमें भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य शामिल था। इसी को देखते हुए दोनों दलों ने प्रत्याशी तय किए। 

महापौर ने माला पहनाकर दी बधाई 
महापौर सुषम खर्कवाल ने नगर निगम सदन में हुये कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में निर्विरोध चुने गये कार्यकारिणी सदस्यों में भाजपा के केएन सिंह, गौरी सांवरिया, चरनजीत गांधी, भृगुनाथ शुक्ला, अनुराग मिश्रा और सपा की शबा एहसन को माला पहनाकर बधाई दी। कांग्रेस के वर्तमान में सदन में महज तीन पार्षद हैं। ऐसे में वह चुनाव लड़कर अपने उम्मीदवार को जीत दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए उसने इससे बाहर रहने का फैसला किया। वहीं बसपा से एकलौते पार्ष अमित चौधरी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

मतदान होने पर ये लोग करते वोट
चुनाव के लिए छह पदों से अधिक नामांकन होने पर मतदान के जरिए फैसला किया जाता। इनमें मेयर, निर्वाचित पार्षद के अलावा पदेन सदस्यों में शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, लोक सभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य वोट डालते हैं। चुनाव को लेकर तैयार की गई मतदाता सूची में मेयर के अतिरिक्त 110 निर्वाचित पार्षद और 20 पदेन सदस्य शामिल हैं। इसमें सांसद राजनाथ सिंह का भी हैं। हालांकि छह सीटों पर छह उम्मीदवार होने के कारण मतदान की स्थिति नहीं आई।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले भाजपा पार्षद
इस जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों अनुराग मिश्रा, कृष्ण नारायण सिंह, भृगुनाथ शुक्ला, चरणजीत गांधी और गौरी सवारियां ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने निर्विरोध चुने जाने पर सभी को बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

Also Read