आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के निजी सचिव बने, प्रवीण कुमार लक्षकार बलिया के नए डीएम

UPT | ias ashutosh niranjan

Jun 28, 2024 20:55

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के नए आदेश के तहत 2010 बैच के आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के निजी सचिव के रूप में नियुक्ति की गई है।

Lucknow News: यूपी कैडर के आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन को अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब वह केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव बनाए गए हैं। 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं आशुतोष निरंजन
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के नए आदेश के तहत 2010 बैच के आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के निजी सचिव के रूप में नियुक्ति की गई है। आशुतोष निरंजन वर्ष 2023 में पांच वर्ष की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं। वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय में उप सचिव (डीएस) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आशुतोष निरंजन अखिलेश यादव सरकार में उत्तर प्रदेश में सूचना निदेशक थे। इसके अलावा वह जिलाधिकारी सहित कई अन्य अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

प्रवीण कुमार लक्षकार बने बलिया का डीएम
इस बीच उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का डीएम बनाया गया है। वहीं प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विकास कुमार को बलरामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आलोक प्रियदर्शी को इसी पद पर फर्रुखाबाद भेजा गया है। बृजेश सिंह एटीएस से बदायूं के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं केशव कुमार को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। केशव कुमार बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक थे।   

Also Read