5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार : बांदा डीएम दुर्गा शक्ति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

UPT | डीएम दुर्गा शक्ति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Oct 22, 2024 18:32

यह सम्मान बांदा में पानी के प्रबंधन और सरप्लस मात्रा के संबंध में किए गए कार्यों के लिए उन्हें दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दिल्ली में आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी को सम्मानित किया...

Short Highlights
  • डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दिल्ली में किया सम्मानित
  • उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में द्वितीय स्थान
Lakhimpur kheri News : नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जल प्रबंधन और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही समारोह में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान बांदा में पानी के प्रबंधन और सरप्लस मात्रा के संबंध में किए गए कार्यों के लिए उन्हें दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दिल्ली में आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी को सम्मानित किया।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
डीएम दुर्गा शक्ति ने इस उपलब्धि की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जिससे उनके कार्यों की सराहना हो रही है। उनके प्रयासों से जल प्रबंधन में सुधार लाने और पानी की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
यूपी को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में द्वितीय स्थान
उत्तर प्रदेश की ओर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उड़ीसा को पहला और गुजरात-पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में किए गए कार्यों और जल संरक्षण की दिशा में किए गए अभिनव प्रयोगों की तारीफ की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी उत्तर प्रदेश द्वारा बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने और जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों को सराहा।   



कौन हैं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल?
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म 25 जून 1985 को दिल्ली में हुआ। वह 2010 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। आईएएस बनने से पहले, उन्होंने बी.टेक में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम था कि उन्होंने 20वीं रैंक हासिल की और प्रतिष्ठित आईएएस कैडर में अपनी जगह बनाई।  

यूपी के कई जिलों में दे चुकी हैं सेवा
IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी एक आईएएस अधिकारी हैं, जो यूपी कैडर से संबंधित हैं। शादी के बाद, दुर्गा शक्ति ने अपना कैडर बदलकर पंजाब से उत्तर प्रदेश आ गईं। उत्तर प्रदेश में, उन्होंने गौतमबुद्ध नगर, मथुरा और कई अन्य जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

ये भी पढ़ें- 5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार : सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को मिला दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

Also Read