Lucknow Crime : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया था अपने घर

UPT | नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Oct 26, 2024 19:47

काकोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Lucknow News : काकोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटते वक्त छात्रा को बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने अपने साथ घर लेकर गया था। जहां उसने छात्रा से जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसे पीटा भी।

चकौली अंडरपास से दबोचा
पुलिस ने बताया कि शिवजी (19) निवासी कलियाखेड़ा, काकोरी 24 अक्टूबर की सुबह स्कूल से लौटते वक्त किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नाबालिग को मारा पीटा। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चकौली अंडरपास पर है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शिवजी को दबोच लिया।



ये है मामला
काकोरी के एक गांव की रहने वाली किशोरी (14) निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी स्कूल गई थी। दोपहर में लौटते समय गांव के बाहर युवक ने उसको रोक लिया और बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। जिसके बाद छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया। किसी तरह से किशोरी घर पहुंची। घबराई छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद शुक्रवार को परिजन काकोरी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई थी।

Also Read