UP Weather Update: लखनऊ में झमाझम बार‍िश से मौसम बदला, गर्मी से राहत

UPT | लखनऊ में झमाझम बारिश

Jun 28, 2024 22:42

राजधानी लखनऊ समेत आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Short Highlights
  • उमस भरी गर्मी से मिली राहत
  • बारिश से मौसम हुआ मौसम सुहाना 
Lucknow News: मौसम का मिजाज बदलने से शुक्रवार देर शाम शहर में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। लखनऊ समेत आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। महीनों से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे और लोगों को बारिश का इंतजार था। आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला गया और मौसम सुहाना हो गया।

तापमान में गिरावट
मौसम विभाग ने पहले ही ये अंदेशा जता दिया था कि 28 जून को मानसून यूपी में पहुंच जाएगा। विभाग का यह अनुमान सटीक साबित हुआ और देर शाम झमाझम बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों समेत लखनऊ में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में हुई बारिश से शहर के कई मार्गों पर पानी भर गया। जिससे यातायात भी बाधित हो गया। मौसम विभाग ने पहले 18 जून को मानसून आने की संभावना जताई थी। लेकिन मानसून आने में थोड़ा समय लगा। 

सुबह निकली थी तेज धूप
लखनऊ में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली हुई थी। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। देर शाम बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंंटे से हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा होने के साथ तापमान चार डिग्री तक कम हो गया। 

राजधानी में हुआ जलभराव
तेज बारिश के कारण लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों और अंडरपास के आस-पास जभराव हो गया। इस कारण वाहन चालकों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल निकासी की ठीक व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गईं। 
 

Also Read