Greater Noida News : बीटेक छात्र की हॉस्टल में मौत, पहले की घंटों बात, फिर फांसी पर लटका मिला शव

UPT | symbolic image

Apr 30, 2024 20:58

गौतमबुद्ध नगर में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी हॉस्टल की तरफ से पुलिस को दी गई...

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी हॉस्टल की तरफ से पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि छात्र ने सुसाइड किया है।

बीटेक छात्र ने लगाई फांसी
ग्रेटर नोएडा में स्थित एक कॉलेज में बुलंदशहर का रहने वाला एक छात्र पढ़ता था। छात्र एक कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज के ही हॉस्टल में अपने साथियों के साथ रहता था। इस घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच कर रही है।

मरने से पहले की लंबी बातचीत
जानकारी के मुताबिक, मरने से पहले छात्र किसी ने मोबाइल पर बात कर रहा था। मरने से पहले छात्र ने किसी से काफी समय तक बातचीत की थी। मोबाइल पर बातचीत करते हुए छात्र अपने रूम के बराबर वाले रूम में चला गया। उस रूम में कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद जब उसके साथियों ने देखा तो वह फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद उसके साथियों ने वार्डन से बताया। जिसके बाद वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शक है कि उसने सुसाइड किया है।

Also Read