ग्रेटर नोएडा में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन : बृजेश सिंह ने बच्चों से मुलाकात की और सम्मानित किया

UPT | बृजेश सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया।

Aug 28, 2024 00:04

प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुतियों ने जन्मोत्सव के माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। भगवान कृष्ण के जन्मदिवस को मनाने के लिए उपस्थित भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया और मिठाइयां बांटकर जन्मोत्सव का आनंद लिया।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुतियों ने जन्मोत्सव के माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। भगवान कृष्ण के जन्मदिवस को मनाने के लिए उपस्थित भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया और मिठाइयां बांटकर जन्मोत्सव का आनंद लिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने शिरकत की। आयोजन कमेटी के मैनेजर अजीत सिंह राणा ने उन्हें श्रीराधा-कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। 

बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर बृजेश सिंह ने प्रतियोगिता की खूब प्रशंसा की और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अंत में, उन्होंने आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Also Read