Noida Police Failed : 24 घंटे में तीन लूटपाट, बिसरख समेत इन इलाकों में दिनदहाड़े बदमाशों का आतंक

UPT | गौतमबुद्ध नगर

May 06, 2024 14:15

रविवार को जिले के तीनों जोन में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Greater Noida News : आजकल गौतमबुद्ध नगर में नो क्राइम की जगह नो कंट्रोल छाया हुआ है। रविवार को जिले के तीनों जोन में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। एक घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र, दूसरी थाना बिसरख थाना क्षेत्र और तीसरी लूट की वारदात नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

पहली घटना
पहला मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार को पी-3 सेक्टर में एक डॉक्टर अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टर की पत्नी बाजार जा रही थी, तभी अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने महिला को शिकार बनाया। बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। इस वारदात की वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द बदमाशों को अरेस्ट किया जाएगा। 

दूसरी घटना
दूसरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। जहां पर दूध लेने जा रही महिला को चेरी काउंटी सोसाइटी के पास बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने श्वेता नामक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस को इस मामले में महिला की तरफ से शिकायत दी गई। आपको बता दें कि बिसरख थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा अपराधियों का वर्चस्व कायम है। 

तीसरी घटना
तीसरा मामला सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का है। जहां पर होशियारपुर रेड लाइट के पास गुरुग्राम से आए युवक को निशाना बनाया। पीड़ित ने इस  सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।  यह मामला 4 मई रात 10:45 बजे की घटना है।

Also Read