Ghaziabad News : पीजी हॉस्टल की आड़ में देह व्यापार, संचालिका सहित चार महिला हिरासत में

UPT | पीजी हॉस्टल की आड़ में देह व्यापार का धंधा

Aug 28, 2024 20:25

हॉस्टल संचालिका ने काम दिलाने के बहाने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था। उनकी अश्लील वीडियो की ब्लैकमेलिंग के सहारे अनैतिक देह व्यापार करा रही थी।

Short Highlights
  • साहिबाबाद पुलिस ने पीजी हॉस्टल में मारा छापा
  • महिलाओं के पीजी हॉस्टल में आते जाते थे युवक
  • हॉस्टल संचालिका कर रही थी पीजी हॉस्टल में गंदा काम 
Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पीजी हॉस्टल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस को मामले की जानकारी होने पर छापेमारी की गई तो हास्टल के कमरों में महिलाओं के साथ युवक पकड़े गए। छापेमारी करने पहुंची पुलिसकर्मियों के लिए पीजी हॉस्टल के अंदर का नजारा दंग करने वाला था।

पुलिस छापेमार कार्रवाई ACP साहिबाबाद द्वारा की गई
पुलिस छापेमार कार्रवाई ACP साहिबाबाद द्वारा की गई। मौके से हॉस्टल संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

हॉस्टल संचालिका ने उनके अश्लील वीडियो बनाए
पुलिस की पूछताछ में चारों महिलाओं ने बताया कि हॉस्टल संचालिका ने उनके अश्लील वीडियो बनाए थे। इसके जरिये वो ब्लैकमेल करके देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही थी। जिसके चलते उन्हें मजबूरन गंदा काम करना पड़ रहा था। इसके बाद पुलिस ने चार पुरुष और हॉस्टल संचालिका को गिरफ्तार किया। चारों महिलाओं को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा है। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार थाना साहिबाबाद के इलाके में AGPG हॉस्टल में अनैतिक देह व्यापार चलाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी मिली थी। 

पुलिस टीम ने महिलाओं से पूछताछ की
मिली जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया। जहां पर हॉस्टल संचालिका और चार पुरुष मिले थे। पुलिस को हॉस्टल की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और चार महिलाएं मिलीं। पुलिस टीम ने महिलाओं से पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया गया कि वे काम के सिलसिले में हॉस्टल संचालिका से मिली थीं। हॉस्टल संचालिका ने काम दिलाने के बहाने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था। उनकी अश्लील वीडियो की ब्लैकमेलिंग के सहारे अनैतिक देह व्यापार करा रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाह रजनीश कुमार  ने मामले की जानकारी दी है।

Also Read