Ghaziabad News : गंगनहर में मिल रहे अज्ञात शव बने मुसीबत, लगातार दूसरे दिन मिली मसूरी ट्रीटमेंट प्लांट में लाश

UPT | पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

Jun 26, 2024 03:21

बता दें दो दिन में यह दूसरा शव है। इससे पहले सोमवार को इसी अवस्था में इसी स्थान एक शव मिला था।गंगनहर में लगातार मिल रहे अज्ञात शव गाजियाबाद पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

Short Highlights
  • गंगनहर में पीछे से बहकर आ रहे अज्ञात शव 
  • सोमवार को भी मिला था मसूरी गंगनगर में अज्ञात शव
  • दोनों अज्ञात शवों की नहीं हो सकी है पहचान
Ghaziabad News : गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाहल-झाल गंगनहर के पास  बने वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के रेगुलेटर के नीचे पुलिस को नग्नावस्था में एक  अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। बता दें दो दिन में यह दूसरा शव है। इससे पहले सोमवार को इसी अवस्था में इसी स्थान एक शव मिला था।

पुलिस अज्ञात शवों को निकलवा रही
नाहल-झाल गंगनहर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रेगुलेटर के नीचे पुल में बहकर आए शव रूक रहे हैं। दो दिनों से लगातार पुलिस अज्ञात शवों को निकलवा रही है। पुलिस बता रही गंगनहर में पीछे से शव बहकर आ रहे हैं। मंगलवार को मिले अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव के दाये बाजू पर अंग्रेजी में KKG मवेश हिन्दी में गुदा है। जबकि बाये कंधे पर भगवान शिव का टैटू गुदा है। पुलिस शव के पहचान के प्रयास करा रही है। नग्नावस्था में मिला शव 8-10 दिन पुराना लग रहा है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं।

सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी हुई थी
इससे पहले भी सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का शव इसी अवस्था में नाहल-झाल गंगनहर स्थित वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के नीले पुल से बरामद किया था। उसके भी सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी हुई थी। नग्नावस्था में मिला शव 8-10 दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा था। दोनों मृतक व्यक्तियों के शवों में काफी भिन्नता दिख रही है। एसीपी नरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान के प्रयास कराए।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया
पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। एसीपी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की दांई हाथ पर अंग्रेजी में K.K.G मवेश हिन्दी में लिखा है। उसके बाये कन्धे पर भगवान शिव का टैटू गुदा हुआ है। शव को मोर्चरी में रखवाया है। दोनों अज्ञात व्यक्तियों के शवों की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।पुलिस ने जनपद के थानों व सोशल साइट्स पर मृतक व्यक्ति की पहचान के लिये फोटो वायरल कर दिये हैं।

Also Read