हापुड़ में सांसद प्रतिनिधि बनने पर दी बधाई : विनोद गुप्ता और अशोक बबली का स्वागत

UPT | हापुड़ सांसद प्रतिनिधि

Aug 03, 2024 13:17

भाजपा व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संयोजक और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अशोक बबली को मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सांसद अरुण गोविल...

Hapur News : भाजपा व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संयोजक और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अशोक बबली को मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सांसद अरुण गोविल का प्रतिनिधि बनने पर बधाई दी गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि अशोक बबली और विनोद गुप्ता के सांसद प्रतिनिधि बनने पर व्यापारियों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया जाएगा। 

व्यापारियों और उद्यमियों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न 
भाजपा व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संयोजक और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों के साथ साथ व्यापारियों की हित के लिए आवाज उठाई है और व्यापारियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अशोक बब्ली ने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों के साथ वह पहले भी कंधे से कंधा मिलाकर चलें हैं और आगे भी चलते  रहेंगे। महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि अब हमें एक ताक़त और मिल गई है। शीघ्र ही ऊर्जा निगम और जीएसटी से संबंधित समस्याओं का मिलकर समाधान कराया जाएगा। 

यह रहे मौजूद
स्वागत करने वालों मे दिपाशु गर्ग, गोविन्द अग्रवाल, योगेन्द्र मुन्नू, अमित, मोनू,  सुमित कंसल, सौरभ पंसारी, राकेश पंसारी, कपिल एस एम  समेत अनेक व्यापारी मौजूद थे।

Also Read