Namo Bharat Train : मेरठ साउथ स्टेशन से देर से रवाना हुई नमो भारत ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

UPT | मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के देरी से आने पर यात्रियों ने हंगामा किया

Sep 08, 2024 22:54

सिस्टम मेंटिनेंस की वजह से नमो भारत सेवायें 15 मिनट की जगह अभी लगभग 30 मिनट से कम के अंतराल पर चलाई जा रही हैं। जल्द ही इसे 15 मिनट किया जाएगा।

Short Highlights
  • सिस्टम मेंटिनेंस की वजह से नमो भारत सेवा 30 मिनट के अंतराल पर रवाना हुई
  • आरआरटीएस ने तकनीकी कारणों के चलते विलंब से रवाना की ट्रेन 
  • मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के देरी से आने पर हंगामा 
RRTS, NCRTC News : आज मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के देरी से आने पर यात्रियों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ स्टेशन पर एक घंटा की देरी से पहुंची थी। जिसके बार रविवार की सुबह रैपिडेक्स से जाने वाले यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। रविवार को पहली ट्रेन जाने के बाद दूसरी ट्रेन देरी से पहुंची। हंगामा कर रहे यात्रियों का कहना था कि नमो भारत ट्रेन भी भारतीय रेल की तरह हो गई है। हालांकि एनसीआरटीसी की तरफ से नमो भारत ट्रेन के देरी होने पर माफी मांगी गई है और खेद जताया गया है। 

सुबह पहली ट्रेन आठ बजे साहिबाबाद के लिए रवाना हुई
मेरठ साउथ स्टेशन से सुबह पहली ट्रेन आठ बजे साहिबाबाद के लिए रवाना हुई। इसके बाद दूसरी ट्रेन एक घंटा की देरी से मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंची। हंगामा करते हुए यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे और अपने टिकट का पैसा वापस मांगने लगे। 

तकनीक कारणों से खराब हुई नमो भारत ट्रेन
एनसीआरटीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आज रविवार को प्रातः तकनीकी कारणों से मेरठ साउथ स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होने में विलंब हुआ। जिससे यात्रियों को परेशानी भी हुई। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। ऐसी पुनरावृत्ति से बचने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि साहिबाबाद से पहली ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई।
इसलिए आज रविवार को सिस्टम मेंटिनेंस की वजह से नमो भारत सेवायें 15 मिनट की जगह अभी लगभग 30 मिनट से कम के अंतराल पर चलाई जा रही हैं। जल्द ही इसे 15 मिनट किया जाएगा।

Also Read