Meerut Rape News : मेरठ में किशोरी को अगवा कर चार घंटे तक दरिंदगी, निर्वस्त्र हालत में छोड़कर फरार

UPT | किशोरी काे अगवा कर उसके साथ चार घंटे तक दरिंदगी

Sep 08, 2024 22:44

परिजन किशोरी को तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्हें किशोरी बदहवास और निर्वस्त्र हालत में मिली।

Short Highlights
  • थाना लोहिया नगर क्षेत्र की कॉलोनी का मामला
  • आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया
  • किशोरी अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है
Meerut Rape News : मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी काे अगवा कर उसके साथ चार घंटे तक दरिंदगी की गई। पीड़ितों ने हंगामा कर पड़ोसी तालिब और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया जाता है कि बदहवास और निर्वस्त्र हालत में पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तालिब और उसकी मां जरीदा पर केस दर्ज किया है।

मकान दिखाने के बहाने किशोरी को ले गया
हापुड़ रोड स्थित एक काॅलोनी में किशोरी अपनी मां और भाई के साथ किराए के कमरे में रहती है। उसके पिता की मौत हो गई है। शनिवार की सुबह जब मां और भाई मजदूरी पर चले गए तो पड़ोसी तालिब चाचा का मकान दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि तालिब ने दो दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाकर पीड़िता का मुंह दबाकर मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

आरोपी चार घंटे तक किशोरी से दरिंदगी करते रहे
आरोपी चार घंटे तक किशोरी से दरिंदगी करते रहे। जब किशोरी के भाई व मां काम से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। परिजन किशोरी को तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्हें किशोरी बदहवास और निर्वस्त्र हालत में मिली। परिजन व अन्य लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सीओ कोतवाली, लोहिया नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच की। पुलिस ने अस्पताल में ही किशोरी के बयान दर्ज किए। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। 
 

Also Read