अमरोहा में दर्दनाक मंजर! गौशाला में गायों को जिंदा दफना रहे अधिकारी? बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

UPT | गौशाला

Jun 14, 2024 12:55

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने 20 गायों की मौत होने गौशाला के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके विपरित प्रशासन के अधिकारी तीन गायों की मौत होने की पुष्टि कर रहे हैं।

Amroha News : अमरोहा जिले के हसनपुर नगर में स्थित कान्हा गौशाला में बुधवार रात कई गायों की मौत हो गई। जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गौशाला के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। जबकि गौशाला के अधिकारियों का कुछ ओर ही कहना है। 
  गौशाला के अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप
मामला अमरोहा जिले के हसनपुर नगर में स्थित कान्हा गौशाला का है, जहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने 20 गायों की मौत होने गौशाला के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके विपरित प्रशासन के अधिकारी तीन गायों की मौत होने की पुष्टि कर रहे हैं। कान्हा गौशाला में लग 400 से अधिक पशु हैं। जिनमें से बुधवार देर शाम को कई गायों के मौत हो गई। 

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल
बुधवार देर शाम कान्हा गौशाला में कई गायों के मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें गौशाला में ही खाली स्थान पर जेसीबी की सहायता से दफनाया जा रहा था। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता रात 10 गौशाला में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए दफनाने के कार्य को रुकवा दिया और आरोप लगाया कि करीब 20 गायों की मौत हुई है और कई बीमार हैं। इसको लेकर भी कार्यकर्ता रोष जताते हुए देर रात तक गौशाला में हंगामा करते रहे. 

जिला अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
जिला अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हसनपुर कान्हा गौशाला में कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में लापरवाही करने के कारण जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मौके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को तत्काल हटा दिया गया है। पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Also Read