पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट : शार्ट सर्किट से लगी आग, हादसे में 4 कर्मी झुलसे

UPT | पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट

Jun 14, 2024 13:09

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सूदनपुर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना में वहां काम कर रहे 4 लोग जख्मी हो गए...

Amhora News : रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सूदनपुर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में वहां काम कर रहे 4 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

आग पर पाया काबू
जानकारी के अनुसार, रजबपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मुश्किल से आग को नियंत्रित किया। इस दौरान, फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में घायल कर्मचारियों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सीओ और एसडीएम ने भी घटनास्थल की जांच के लिए उपस्थिति दर्ज की।
पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सूदनपुर में आग लगने से 4 कर्मी घायल हो गए जिनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पटाखा फैक्ट्री की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आगे की जानकारी पुलिस की जांच के बाद पता चल पाएगी।

Also Read