होली की रात एक और हत्या : भाजपा नेता अजीत चौधरी ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

UPT | BJP leader Ajit Chaudhary

Mar 26, 2024 14:16

अमरोहा में भाजपा नेता अजीत चौधरी ने खुद को गोली मार ली है। होली की रात किराए के मकान की छत पर दिल के ऊपर गोली मारी गई है...

Short Highlights
  • भाजपा नेता अजीत चौधरी ने की आत्महत्या
  • पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा किया बरामद
  • आत्महत्या के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
Amroha News : अमरोहा में भाजपा नेता अजीत चौधरी ने खुद को गोली मार ली है। होली की रात किराए के मकान की छत पर दिल के ऊपर गोली मारी गई है। आवाज सुनकर पत्नी ऊपर पहुंची तो अजीत को गंभीर हालत में देखा। अजीत को परिजन आनन-फानन में अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला
भाजपा नेता अजीत चौधरी पत्नी सिंपल, बेटी एंजिल और मां सुमन देवी के साथ देहात थानाक्षेत्र के पंडित दीनदयाल नगर में किराए के मकान में रहते थे। अजीत परिवार के साथ धूमधाम से त्योहार मनाने के बाद रात को छत पर चला गया। हवा में एक बार फायरिंग की और दूसरी बार दिल से सटाकर खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी छत पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। अजीत लहुलुहान हालत में छत पर पड़ा हुआ था। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। जल्दी से घायल अजीत को निजी अस्पताल के जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का बयान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अजीत चौधरी ने आत्महत्या की है। घटनास्थल से तमंचा बरामद किया गया है। उन्होंने खुद को दिल के ऊपर सटाकर गोली मारी है। आत्महत्या के पीछे का कारण पता लगाया जा रहा है।

Also Read